बांसगांव: बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम के धसका गाँव में चोर होने की सूचना मिलने पर लाठी डंडा लेकर गांव में सक्रिय हुए लोग
गोरखपुर जनपद के बांसगांव तहसील अंतर्गत आने वाले बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम के पास स्थित धसका गांव में सोमवार की रात को ग्रामीणों को चोर के होने की सूचना मिली। सूचना ग्रामीणों में आग की तरह फैल गई। गाँव के सभी लोग देर रात को लाठी डंडा लेकर घर से बाहर निकलकर चोर को खोजने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी कर का कुछ पता नहीं चल सका।