सतबरवा: लोहड़ी में श्री मद भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान महायज्ञ के लिए गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के बोहिता पंचायत के लोहड़ी में श्री मद भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान महायज्ञ को लेकर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यह कार्यक्रम 15 अप्रेल तक चलेगा। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने मुख्य यजमान आशोक पाठक सपत्नीक अर्चना पाठक को कलश देकर मलय नदी से जल उठवाया।