अटरू: अटरू क्षेत्र में तीन दिन से बिन बरसे लौट रहे बादल, किसानों में मायूसी
Atru, Baran | Jul 21, 2026 बादल छाए, लेकिन नहीं बरसने से किसान हुए मायूस क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, लेकिन अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। मौसम में ठंडक और बादलों की आवाजाही के बावजूद खेतों को राहत देने वाली वर्षा नहीं हो सकी है।इस समय सोयाबीन, धान और अन्य खरीफ फसलों के लिए पर्याप्त बारिश की जरूरत है।