रोहतास: यदुनाथपुर के मटियाव के खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा, बनेगी बाउंड्री वॉल
Rohtas, Rohtas | Apr 25, 2026 यदुनाथपुर के मटियाव के खेल मैदान होगा अतिक्रमण मुक्त, बनेगी बाउंड्री वॉल ।प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत यदुनाथपुर के मटियाव स्थित नाग बाबा के समीप खेल मैदान में बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर भूमि मापी की गई। यह कार्य जिला पार्षद मद से प्रस्तावित है। जिला पार्षद सुदामा राम की अध्यक्षता में हुई मापी के दौरान मैदान का सीमांकन कर निर्माण की रूपरेखा तय की गई।