हमीरपुर: सुमेरपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रात-दिन हो रहा मिट्टी का अवैध खनन, एसडीएम ने पकड़ा मिट्टी से लदा ट्रैक्टर
सुमेरपुर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी का अवैध खनन पुलिस की मिलीभगत से चरम पर है। बगैर किसी परमीशन के रात दिन खेत, खलिहानों एवं तालाबों से मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले के साथ किया जा रहा है। एसडीएम सदर ने गुरुवार को तड़के एक ट्रैक्टर को अवैध खनन करके लाई गई मिट्टी के साथ पकड़कर पुलिस चौकी में खड़ा कराया है। एसडीएम सदर ने इस ट्रैक्टर को पीछा करके थान