नई बस्ती भल्ला डेयरी फॉर्म के पास दबंगों ने पत्थर मारकर युवक को किया लहूलुहान, घायल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
नई बस्ती भल्ला डेरी फार्म के पास दबंग रोहित छोटू और रामचरण बुनकर ने मोहल्ले के पवन बुनकर के सिर मे पत्थर मारकर भाग गए । हमले मे लगने से पवन लहूलुहान हो गया । हमले के पीछे कोई वजह पता नही लग सकी है । घायल पवन हमलावरो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने रविवार शाम 4 बजे कोलगवां थाने पहुंचा है । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल और इलाज कराने जिला अस्पताल ले गई है ।