स्लीमनाबाद: ग्राम तेवरी के मार्बल परिसर में गहरे टैंक में फंसा अजगर, मिला नया जीवन
कटनी जिले के सलीमनाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम तेवरी निवासी वन्य जीव प्रेमी राहुल जैन ने एक बार फिर जीव दया और मानवता की मिसाल पेश की स्लीमनाबाद स्थित ओजस्वी मार्बल परिसर में एक विशाल अजगर गहरे टैंक में फंस गया था। टैंक गहरा होने के कारण अजगर बाहर नहीं निकल पा रहा था