गोरखपुर: रामगढ़ ताल पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया, कब्जे से चोरी का मोटरसाइकिल बरामद
चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम रामगढ़ ताल पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया है।बतादे की बीते 19 मई 2026 को अज्ञात चोर द्वारा वादिनी की मोटर साइकिल चोरी कर ली गयी।जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।