चमोली: नारायण बगड़ स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं के समाधान के लिए अनिश्चितकालीन धरना स्थगित
नारायण बगड़ स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा व्यवस्थाओं के बेहतर होने और उच्चीकरण की मांग को लेकर बीडीसी सदस्यों का अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन अस्थाई रूप से स्थगित हुआ। विधायक भूपाल राम टम्टा के लिखित आश्वासन के बाद दो दिनों में समस्याओं के समाधान और एक महीने में उच्चीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी।