जबलपुर: घमापुर पुलिस ने कानून को चुनौती देने वाले दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
जबलपुर में गवाह पर जानलेवा हमला करने वाले दो शातिर इनामी बदमाश आखिरकार दबोचे गए, मामला घमापुर थाना क्षेत्र का है। बीते 21 जून को बदमाशों ने एक केस के गवाह को बीच रास्ते में रोका, उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और जानलेवा हमला करने की कोशिश की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि ये दोनों आरोपी पहले से ही कई मामलों में वांटेड थे और इन पर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा