महोबा: वामा सारथी ने पुलिस लाइन में होम्योपैथिक शिविर लगाया, एसपी के निर्देशन में पुलिस परिवारों को मिला मुफ्त इलाज व परामर्श
Mahoba, Mahoba | May 3, 2026 महोबा रिजर्व पुलिस लाइन में वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में लगे शिविर में डॉ. भारत कुमार व उनकी टीम ने पुलिस कर्मियों, उनके परिजनों और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में विभिन्न बीमारियों की जांच के बाद आवश्यक दवा भी दी गई।