नावकोठी: पहसारा: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मियों ने महिला के नाम पर किया फर्जीवाड़ा, महिला ने किया हंगामा
नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा के एक महिला के साथ माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मियों के द्वारा लोन के नाम पर किए गए फर्जीवाड़ा से पीड़ित महिला ने हंगामा किया है। पीड़िता सिकंदर यादव की पत्नी सीता देवी है। उन्होंने बताया कि वह उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक के द्वारा मेरे नाम पर लोन उठा लिया गया। लेकिन लोन हमें नहीं दिया गया।