जहानाबाद: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त हुए सामानों के निष्पादन को लेकर हुई बैठक
पुलिस अधीक्षक अरविन्द प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को समीक्षा बैठक की। इस दौरान कहा कि एनडीपीएस एक्ट के अभियोगों से सम्बन्धित माल का न्यायालय से तत्परतापूर्वक निस्तारण कराएं। साथ ही एनडीपीएस एक्ट के अभियोगों से सम्बन्धित जब्त मादक पदार्थ एवं वाहनों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक में कहा कि जल्द से जल्द मामलों की पैरवी करने का काम करें।