बांका: सदर अस्पताल में प्रसूताओं के बीच जननी किट का वितरण, मातृ-शिशु देखभाल को मिला बढ़ावा
Banka, Banka | Apr 24, 2026 सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में शुक्रवार की सुबह से 11 बजे भर्ती प्रसूताओं के बीच जननी किट का वितरण किया गया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी नवप्रसूता महिलाओं को आवश्यक सामग्री से युक्त किट उपलब्ध कराई गई। जननी किट में मां और नवजात शिशु के लिए जरूरी सामान जैसे कपड़े, साबुन, तेल, सेनेटरी नैपकिन एवं अन्य उपयोगी वस्तुएं शामिल थीं।