बांधवगढ़: बांधवगढ़ SDM की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के ठिकाने पर छापेमारी, अवैध आहाता किया बंद
उमरिया में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर राखी सहाय के निर्देश पर बांधवगढ़ एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह ने नगर पालिका के पास पुरानी शराब दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर जब्त की। कार्रवाई के दौरान निजी भवन में अवैध आहाता भी संचालित मिलता पाया गया, जहां शराब परोसी जा रही थी।अहाता हुआ बंद।