टिमरनी: करताना पुलिस की कार्रवाई, अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Timarni, Harda | May 27, 2026 जिले के टिमरनी थाना अंतर्गत चौकी करताना पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। आज 27 मई दोपहर 1: 30 बजे करताना चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम गोन्दागांव खुर्द क्षेत्र से बिना रॉयल्टी की रेत भरकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली निकाली जा रही है।