नौतन: नौतन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शिवराजपुर गांव से 155 लीटर विदेशी शराब व बाइक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवराजपुर गांव में छापेमारी कर 155 लीटर विदेशी शराब से लदी एक बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी बैरिया थाना क्षेत्र के मछरगावां निवासी अभिषेक यादव बताया गया है। बुधवार के दोपहर करीब तीन बजे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम