Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
nehacool604
श्री श्री दुर्गा पूजा समिति 2026 पंडाल में थीम के आधार पर मां दुर्गा की स्थापना के तैयारी किया जा रहा है आकर्षित लाइट ऑन डीजे और पंडाल की रोशनी से जगमगाते हुए मां दुर्गा का आगमन होने जा रहा है कमेटी अध्यक्ष युवा रवि भाई
Arrah, Bhojpur
| Oct 5, 2026
MORE NEWS
सड़क पर स्कूल संचालन मामले में प्रशासन गंभीर: DEO ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश, एक सप्ताह में दोषियों पर होगी कार्रवाई
Arrah, Bhojpur | Oct 5, 2026
Arrah, Bhojpur | Oct 5, 2026
10 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य अमीन संघ का एक दिवसीय धरना, पदोन्नति-वेतनमान समेत कई मांगें उठीं
Arrah, Bhojpur | Oct 5, 2026
*जर्जर स्कूल भवन की छत गिरने के खिलाफ फूटा गुस्सा, AISA-RYA के नेतृत्व में सड़क पर लगा स्कूल; 6 घंटे से अधिक रहा सड़क जाम* आरा, आरा के श्रीनगर स्थित सरकारी विद्यालय के जर्जर भवन की छत गिरने और विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के खिलाफ सोमवार को ग्रामीणों, छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (RYA) के संयुक्त नेतृत्व में स्थानीय लोगों और छात्रों ने मुख्य सड़क पर टेंट लगाकर वहीं स्कूल शुरू कर दिया। सड़क पर लगे इस अनोखे स्कूल की शुरुआत बाकायदा स्कूल की घंटी बजाकर की गई। इसके बाद प्रार्थना हुई और फिर सड़क पर ही कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ। छात्रों ने सड़क पर बैठकर पढ़ाई की और हाथों में तख्तियां लेकर प्रशासन से सुरक्षित स्कूल भवन उपलब्ध कराने की मांग की। आंदोलन के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और 6 घंटे से अधिक समय तक आवागमन बाधित रहा। आंदोलनकारियों का कहना था कि जब तक जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और प्रशासन की ओर से लिखित रूप में ठोस आश्वासन तथा नए स्कूल भवन के निर्माण की समय-सीमा तय नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारियों ने मांग की कि जर्जर भवन को तत्काल सुरक्षित तरीके से हटाकर वहां नए एवं सुरक्षित स्कूल भवन का निर्माण कराया जाए तथा विद्यालय में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आंदोलन के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) द्वारा मौके पर लिखित आश्वासन दिया गया तथा नए स्कूल भवन के निर्माण और त्वरित कार्रवाई के संबंध में लिखित आदेश जारी किया गया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने प्रशासन को आगे की कार्रवाई के लिए समय देने की बात कही। माले राज्य कमिटी सदस्य क्युमुद्दीन अंसारी ने कहा कि यह घटना बिहार सरकार के शिक्षा व्यवस्था में सुधार के दावों की वास्तविकता को सामने लाती है। उन्होंने कहा, “भोजपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी एयर-कंडीशनर कमरों में बैठकर सिर्फ कागजों पर स्कूल चला रहे हैं, जबकि जमीन पर स्कूल मौत के कुएं बन चुके हैं। जर्जर भवन की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन DEO कार्यालय गहरी नींद में सोया रहा। प्रशासन शायद किसी मासूम बच्चे की जान जाने का इंतजार कर रहा था। इस पूरी लापरवाही के लिए भोजपुर DEO और उनका पूरा महकमा जिम्मेदार है।” भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव ने कहा, “श्रीनगर विद्यालय की छत का इस तरह गिरना बेहद गंभीर मामला है। यह तो गनीमत रही कि उस वक्त कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई, वरना कई घरों के चिराग बुझ सकते थे। बिहार सरकार एक तरफ मॉडल स्कूल और बड़ी-बड़ी व्यवस्थाओं का ढोल पीटती है, वहीं दूसरी तरफ गरीब बच्चों के सिर पर सुरक्षित छत तक नहीं है। भोजपुर DEO और बिहार का शिक्षा विभाग पूरी तरह संवेदनहीन हो चुका है। हम मांग करते हैं कि जर्जर ढांचे को तत्काल हटाया जाए और लापरवाही के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।” भाकपा-माले नेता एवं अगिआंव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा, “संविधान देश के हर बच्चे को बेहतर और सुरक्षित माहौल में शिक्षा पाने का अधिकार देता है। लेकिन श्रीनगर के इस विद्यालय की बदहाली यह दिखाती है कि बिहार सरकार और जिला शिक्षा पदाधिकारी गरीब और दलित समाज के बच्चों की जान को कितना सस्ता समझते हैं। अधिकारी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के बजाय आंखें मूंदकर बैठे हैं। आज सड़क पर लगा यह स्कूल सरकार की लापरवाही और अहंकार को चुनौती है। अगर DEO ने तत्काल संज्ञान लेकर युद्धस्तर पर नए भवन का निर्माण शुरू नहीं करवाया, तो यह आंदोलन पूरे भोजपुर जिले में फैलाया जाएगा।” आंदोलनकारियों ने कहा कि सड़क पर लगा यह स्कूल केवल श्रीनगर विद्यालय का सवाल नहीं, बल्कि बिहार के सरकारी स्कूलों की जर्जर व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा का सवाल है। प्रशासन द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन और निर्माण संबंधी आदेश के आधार पर अब उनकी मांग है कि घोषणा को जमीन पर उतारते हुए नए भवन का निर्माण तय समय-सीमा में पूरा कराया जाए। अंत मे आंदोलनकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी के बीच लिखी आश्वाशन पर स्कूल की छूटी हुई। आंदोलन में प्रमुख रूप से शामिल आंदोलन का नेतृत्व AISA जिला सचिव जयशंकर प्रसाद, RYA जिला अध्यक्ष विशाल, RYA जिला सचिव निरंजन केशरी ने किया। इस दौरान ऐपवा नेत्री संगीता सिंह, भाकपा-माले आरा विधानसभा प्रभारी विजय ओझा, राजद जिला परिषद सदस्य धनंजय यादव, AISA राज्य उपाध्यक्ष नीतू, RYA जिला सह-सचिव राजू राम, धनोज यादव, AISA जिला सह-सचिव साहिल अरोड़ा, रौशन कुशवाहा, सुमित, उपाध्यक्ष सागर पासवान, अनूप, विवेक, AISA सोशल मीडिया प्रभारी सनी देवल, RYA नेता अप्पू यादव, अखिलेश गुप्ता, रितेश, AISA नेत्री वर्षा, प्रज्ञा, संस्कृतमा तथा नेता गोविंद कुमार, सियाकांत सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Arrah, Bhojpur | Oct 5, 2026
जिला पदाधिकारी भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा द्वारा "ईज़ ऑफ लिविंग" के तहत जनता दरबार का आयोजन। @iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Oct 5, 2026
आरा रेलवे स्टेशन पर चेन चोरी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार आरपीएफ एवं जीआरपी आरा की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के दो संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद आरा। आरपीएफ आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार एवं राजकीय रेल थाना आरा के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान एवं आभूषणों की चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
Arrah, Bhojpur | Oct 5, 2026
सड़क पर स्कूल संचालन मामले में प्रशासन गंभीर: DEO ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश, एक सप्ताह में दोषियों पर होगी कार्रवाई DEO ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि यदि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई गई—चाहे वे तत्कालीन प्रधानाध्यापक (HM) हों, संवेदक (ठेकेदार) हों, या कोई विभागीय अधिकारी व इंजीनियर—दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी
Arrah, Bhojpur | Oct 5, 2026
‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक व भाजपा नेता आरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को डीएवी विद्यालय, आरा धनुपरा में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हुए।
Arrah, Bhojpur | Oct 5, 2026
श्री श्री दुर्गा पूजा समिति 2026 पंडाल में थीम के आधार पर मां दुर्गा... - Arrah News