मोहनपुर: कुंडा थाना क्षेत्र के कुरूमताड़ गांव में ज़मीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक व्यक्ति घायल
कुरूमताड़ गांव में गुरुवार सुबह 7:00 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में जारी है इस संबंध में घायल सुभाष यादव की पत्नी शांति देवी ने बताया कि आज जब अपना जमीन पर चार दिवारी करने के लिए गए थे उसी क्रम में पटीदार के द्वारा लाठी डंडे और लोहे के रड से अचानक मारपीट करना शुरू कर दिया।