मंझनपुर: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजयुमो का प्रदर्शन, ओसा चौराहे पर विपक्ष का पुतला फूंका गया
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजयुमो के नेतृत्व में ओसा चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विपक्ष का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।