चकरनगर: छत का छज्जा टूटने से नीचे गिरकर पांच लोग घायल, प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया
तहसील चकरनगर के गांव बदनपुरा में गुरुवार सुबह लगभग सात बजे संतोष कुमार शौच के लिए छज्जे पर बने शौचालय में गए थे और घर परिवार की महिलाएं छज्जे पर खडीं थी। इसी दौरान अचानक छज्जा भरभरा कर नीचे गिर गया। जिसमें संतोष कुमार पुत्र खूबचंद,नीरज पत्नी संतोष, आराध्या पुत्री संतोष, मुनीशा पत्नी विनोद व विनोद पुत्र जय चरन छत से गिरकर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए