बिहार: खपुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Bihar, Nalanda | Jun 17, 2026 नगरनौसा थाना क्षेत्र के खपुरा गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के बालूपर गांव निवासी रामबली बिंद के 42 वर्षीय पुत्र बबलू बिंद के रूप में की गई है। मृतक के साला रोहित कुमार ने बुधवार की सुबह 6:30 बजे बताया कि बबलू बिंद सूरत में मजदूरी का काम करते थे और 14 जून को अपने ससुराल खपुरा गांव