बकावंड: बकावंड में बस्तर जन जागरण नवयुवक मंडल का स्थापना दिवस समारोह संपन्न, स्कूल बस रवाना और ₹39 लाख के विकास कार्यों की सौगात
बकावंड, बस्तर।बस्तर जन जागरण नवयुवक मंडल, बकावंड द्वारा संस्था के स्थापना दिवस पर माता हिंगलाजिन विद्यापीठ स्कूल परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की पूजा अर्चना और शाला प्रवेशोत्सव से हुई। बस्तर विधायक और छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष लखेश्वर बघेल के सानिध्य में पूजा कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की