. सिंहस्थ-2028: ट्रैफिक और प्रबंधन के लिए 'गूगल क्लाउड' और 'BISAG-N' से तकनीकी सहयोग 🌐
सिंहस्थ 2028 को अत्याधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह ने गांधीनगर के भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग संस्थान (BISAG-N) के महानिदेशक और गूगल क्लाउड की टीम के साथ अहम बैठक की। पीएम गति शक्ति प्लेटफॉर्म और जियो-स्पेशियल तकनीक के माध्यम से एक ऐसा API आधारित प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा, जिससे 250 किमी के दायरे में ट्रैफिक, ट्रेन-बस के रूट, घाटों की जानकारी और पार्किंग का लाइव डेटा एक ही जगह उपलब्ध हो सकेगा।
#Simhastha2028 #SmartCityUjjain #UjjainDevelopment #TechInGovernance #MPNews