सिंहस्थ-2028 को 'फायर प्रूफ' बनाने की तैयारी, यूपी की टीम ने दिया प्रयागराज कुंभ का प्रेजेंटेशन 🚒
उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2028 को पूरी तरह 'फायर प्रूफ' बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के फायर सेफ्टी अधिकारियों ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 के प्रबंधन का प्रेजेंटेशन दिया। यूपी टीम ने बताया कि प्रयागराज में उन्होंने आग लगने पर 2 से 3 मिनट का 'रिस्पांस टाइम', ट्रिपल स्टेज सिक्योरिटी सिस्टम, 54 फायर स्टेशन और हर अखाड़े में विशेष टीम की तैनाती जैसी व्यवस्थाएं की थीं। इसी तर्ज पर अब उज्जैन में भी बेहतर रिस्पांस और विश्वस्तरीय फायर सेफ्टी नेटवर्क तैयार किया जाएगा।
#Simhastha2028 #FireSafety #UjjainNews #DisasterManagement #MPNews