कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी की संवेदनशील पहल से नगर पंचायत राजपुर के श्री सुमेश्वर और ग्राम डौरा के श्री शिवमंगल को आवेदन करते ही त्वरित रूप से 'श्रवण यंत्र' उपलब्ध कराया गया।
श्रवण यंत्र पाकर दोनों हितग्राही भावुक हो उठे। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ एक उपकरण नहीं, बल्कि हमारे लिए नई जिंदगी की शुरुआत है।" अब वे निश्चिंत होकर समाज से जुड़ सकेंगे। इस त्वरित मदद के लिए उन्होंने प्रशासन का आभार जताया है।
#सुशासन_सरकार #समाज_कल्याण #बलरामपुर #छत्तीसगढ़
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh
54 views | Balrampur, Chhattisgarh | Jul 28, 2026