कोटपूतली: दांतिल सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हुआ हंगामा, जांच की मांग की गई
Kotputli, Alwar | Jul 6, 2026
कोटपूतली के ग्राम सेवा सहकारी समिति दांतिल में खाद वितरण को लेकर विवाद हो गया। किसानों ने समिति कर्मचारियों पर खाद वितरण में अनियमितता और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसानों ने जिला कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों को शिकायत देकर पूरे मामले की जांच की मांग की है।