डुमरांव: 6 साल बाद खुला नया भोजपुर के पॉक्सो कांड का राज, पटना का आरोपी गिरफ्तार, युवती भी बरामद
Dumraon, Buxar | May 26, 2026 नया भोजपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के छह वर्ष पुराने पॉक्सो मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एसडीपीओ पोलस्त कुमार के निर्देशन में थानाध्यक्ष चंदन कुमार की इस कार्रवाई में पुलिस ने न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि लापता युवती को भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय से मंगलवार की सुबह 9 बजे सकुशल बरामद कर लिया।