कांके: रेलवे स्टेशन रांची से आरपीएफ ने दो नाबालिग बच्चों को मानव तस्करी करने वाली महिला से कराया मुक्त
Kanke, Ranchi | Mar 14, 2024 रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक पर एक महिला के साथ एक नाबालिग लड़की और एक नाबालिग लड़के को बैठा देखा गया। संदेह होने पर दोनों बच्चों से पूछताछ करने पर महिला के बारे में संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। महिला से पूछताछ में पता चला कि दोनों बच्चों को दिल्ली ले जाया जा रहा है। महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।