मदनपुर: सोनपुर गांव में जमीन विवाद के चलते मारपीट में चार लोग हुए घायल, एक को किया गया रेफर
मदनपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार की रात में मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए।सभी घायलों का शनिवार को सुबह इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। घायलों में एक गंभीर रुप से घायल की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डाक्टर द्वारा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।