मुज़फ्फरनगर: राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बिंदल बाजार में पहुंचकर जानी समस्याएं
नई मंडी के बिंदल बाजार में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेताओं के साथ बुधवार की दोपहर 2:30 बजे पहुंचे। जहां पर उन्होंने व्यापारियों से उनकी समस्या जानी और समस्या सुनने के बाद उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल पुलिस को निर्देश दिए कि वह सतर्क रहे।