वाराणसी- कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया, जिला जज को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है
वाराणसी- कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया, जिला जज को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है और एहतियातन कचहरी खाली कराई जा रही है सूचना के अनुसार किसी दक्षिण भारतीय व्यक्ति द्वारा धमकी दिए जाने की बात सामने आई है, ताजा जानकारी के मुताबिक परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और डीसीपी वरुणा सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है सुरक्षा के मद्देनजर सभी मामलों में अगली तारीखें दी जा रही हैं और अधिवक्ताओं व वादकारियों से कचहरी खाली करने का अनुरोध किया गया है