नवाबगंज: बाराबंकी में मसौली-चंदवारा सड़क गड्डों से भरी, वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए बनी बड़ी चुनौती
बाराबंकी जिले में मसौली विकास खंड के चंदवारा गांव से सफदरगंज को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। यह सड़क गहरे गड्डों में तब्दील हो चुकी है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को हिचकोले खाते हुए गुजरना पड़ता है।