नवाबगंज: सादामऊ में घर में लगी आग, ग्रामीणों ने बड़ा हादसा टाला, अज्ञात कारणों से जलकर राख हुआ सामान
बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम सादामऊ में शुक्रवार को संजय चौहान पुत्र राम सुमिरन के घर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। ग्रामीणों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आग को अन्य घरों तक फैलने से रोका जा सका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।