आगरा: जखौदा पुल के नीचे सट्टे की खाई-बाड़ी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹1,21,580 व 2 मोबाइल बरामद
Agra, Agra | Feb 13, 2026 थाना मलपुरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जखौदा पुल के नीचे सट्टे की खाई-बाड़ी में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1,21,580 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार रोकने के लिए कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया और अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।