जगदलपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव व वन मंत्री केदार कश्यप ने बलिराम चौक में स्व बलिराम की प्रतिमा में दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बस्तर लोकसभा के पूर्व सांसद स्व.बलीराम कश्यप की जयंती पर उनका स्मरण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सीरासार चौक के समीप स्थापित स्व. बलीराम कश्यप की आदमकद प्रतिमा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने माल्यापर्ण किया ।