जगदलपुर: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का एयरपोर्ट में जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत
जिले में एक दिवसीय प्रवास में पहुँचे शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का जनप्रतिनिधियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष और विधायक किरण देव भी मौजूद रहे । बता दें कि शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं और मंत्री बनने के बाद वह पहली बार जगदलपुर दौरे पर पहुंचे हैं ।