जगदलपुर: जिला कार्यालय में प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ली विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक
प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री ने कहा कि बस्तर की विभिन्न शिल्प कलाओं की अलग पहचान है, इसकी मांग देश-विदेश में है। इनके शिल्पकारों को चिन्हांकित कर शिल्प कला और कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।