सिराथू: महाकुंभ से लौट रहे दिल्ली के शख्स की ट्रेन पर बिगड़ी तबीयत, सिराथू में उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, हुई मौत
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में कई श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।शुक्रवार को प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाले संजय कुमार बताया जा रहा है।ट्रेन पर अचानक तबियत बिगड़ने से सिराथू में उतर कर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू ले जाया गया।जहां पर दोपहर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।