Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana

झपायता गाव का मामला पुलिस की मनमानी

Keshoraipatan, Bundi | May 18, 2026

MORE NEWS

कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बूंदी, 9 जून। कृषि विज्ञान केन्द्र, बून्दी द्वारा दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बून्दी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में जिले के 25 नवाचारी कृषकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. महेश चौधरी ने सभी अतिथियों एवं कृषकों का स्वागत किया। उन्होंने कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए जिले में कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों से कृषकों को अवगत कराया। साथ ही जामुन, बेलपत्र, अमरूद, चीकू आदि फलदार बागवानी फसलों के वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन, उन्नत किस्मों के चयन, पौधरोपण, पोषण प्रबंधन तथा कीट एवं रोग प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्रदान की, जिससे कृषक अधिक उत्पादन एवं बेहतर गुणवत्ता प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक कृषि विस्तार, संभाग कोटा अशोक कुमार शर्मा ने खेत बचाओ अभियान के बारे में जानकारी देते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व तथा इसके लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उप निदेशक कृषि एवं परियोजना निदेशक, आत्मा, बून्दी कौशल कुमार सोमानी ने सब्जियों की संरक्षित पौधशाला तैयार करने की वैज्ञानिक विधियों एवं उससे होने वाले लाभों की जानकारी दी। विषय विशेषज्ञ मृदा विज्ञान डॉ. सेवाराम रूंडला ने प्राकृतिक खेती को टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धति बताते हुए इसके माध्यम से खेती की लागत कम करने तथा मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कृषकों को घनजीवामृत, जीवामृत एवं हरी खाद के उपयोग की जानकारी देते हुए जैविक पदार्थों के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य सुधारने एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त करने के बारे में बताया।

विषय विशेषज्ञ (पादप संरक्षण) डॉ. महेन्द्र कुमार मीणा ने फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट एवं बीमारियों की पहचान तथा उनके समेकित प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता डॉ. दीपक कुमार, उप निदेशक कृषि श्री सत्येन्द्र पाठक, सहायक निदेशक कृषि श्री उमाशंकर शर्मा तथा सुरेश कुमार मीणा ने भी कृषकों को कृषि की नवीन तकनीकों, फसल प्रबंधन एवं कृषि विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में कृषकों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा वैज्ञानिकों एवं कृषकों के मध्य संवाद के माध्यम से कृषि उत्पादन एवं आय वृद्धि के विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कृषकों को केन्द्र पर स्थापित विभिन्न सजीव इकाइयों का भ्रमण भी करवाया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास ताखर, लोकेश प्रजापत, हरदीप, रामप्रसाद सहित केन्द्र के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन बूंदी, 9 जून। कृषि विज्ञान केन्द्र, बून्दी द्वारा दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बून्दी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में जिले के 25 नवाचारी कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. महेश चौधरी ने सभी अतिथियों एवं कृषकों का स्वागत किया। उन्होंने कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए जिले में कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों से कृषकों को अवगत कराया। साथ ही जामुन, बेलपत्र, अमरूद, चीकू आदि फलदार बागवानी फसलों के वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन, उन्नत किस्मों के चयन, पौधरोपण, पोषण प्रबंधन तथा कीट एवं रोग प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्रदान की, जिससे कृषक अधिक उत्पादन एवं बेहतर गुणवत्ता प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक कृषि विस्तार, संभाग कोटा अशोक कुमार शर्मा ने खेत बचाओ अभियान के बारे में जानकारी देते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व तथा इसके लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उप निदेशक कृषि एवं परियोजना निदेशक, आत्मा, बून्दी कौशल कुमार सोमानी ने सब्जियों की संरक्षित पौधशाला तैयार करने की वैज्ञानिक विधियों एवं उससे होने वाले लाभों की जानकारी दी। विषय विशेषज्ञ मृदा विज्ञान डॉ. सेवाराम रूंडला ने प्राकृतिक खेती को टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धति बताते हुए इसके माध्यम से खेती की लागत कम करने तथा मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कृषकों को घनजीवामृत, जीवामृत एवं हरी खाद के उपयोग की जानकारी देते हुए जैविक पदार्थों के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य सुधारने एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त करने के बारे में बताया। विषय विशेषज्ञ (पादप संरक्षण) डॉ. महेन्द्र कुमार मीणा ने फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट एवं बीमारियों की पहचान तथा उनके समेकित प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता डॉ. दीपक कुमार, उप निदेशक कृषि श्री सत्येन्द्र पाठक, सहायक निदेशक कृषि श्री उमाशंकर शर्मा तथा सुरेश कुमार मीणा ने भी कृषकों को कृषि की नवीन तकनीकों, फसल प्रबंधन एवं कृषि विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में कृषकों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा वैज्ञानिकों एवं कृषकों के मध्य संवाद के माध्यम से कृषि उत्पादन एवं आय वृद्धि के विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कृषकों को केन्द्र पर स्थापित विभिन्न सजीव इकाइयों का भ्रमण भी करवाया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास ताखर, लोकेश प्रजापत, हरदीप, रामप्रसाद सहित केन्द्र के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Keshoraipatan, Bundi | Jun 9, 2026

जिला कलक्‍टर ने किया चिकित्‍सा संस्‍थानों का औचक निरीक्षण

बूंदी, 9 जून। जिला कलक्‍टर हरफूल सिंह यादव ने मंगलवार को बूंदी उपखण्‍ड की ग्राम पंचायत ख्‍यावदा में पहुंचकर नवनिर्मित उपस्‍वास्‍थ्‍य केंद्र का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये।

जिला कलक्‍टर ने उपस्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में बारीकी के साथ प्रत्‍येक कक्ष का निरीक्षण कर कहा की गर्मीयों के मद्देनजर ओआरएस सहित लू व तापघात के मरीजों के लिए आवश्‍यक सभी दवाओं कि उपलब्‍धता रखी जावें। दवा वितरण केंद्र पर मिलने वाली सभी दवाओं की एक्‍सपायरी डेट जांच ली जावे। उन्‍होंने कहा कि उपस्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में आवश्‍यकतानुसार कार्मिकों की नियुक्ति की जावे। उन्‍होंने जन्‍म प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों की विस्‍तृत समीक्षा करते हुए कहा कि चिकित्‍सा संस्‍थान से ही जन्‍म प्रमाण पत्र समय पर जारी किये जावें। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी।

जिला कलक्‍टर ने इस दौरान ग्रामीण जनों की समस्याओं की सुनवाई भी की एवं निर्देश दिए कि बाढ़ पीडिताें को शीघ्र मुआवजा दिलवाने की प्रक्रिया की गति बढ़ाई जावें। बैरवा बस्‍ती में खारे पानी की समस्‍या के समाधान के लिए आवश्‍यक कार्यवाही की जावे। ताकि ग्रामीण जनों को शुद्ध पेयजल उपलब्‍ध हो सके। उन्‍होंने सीएचसी के लिए प्रस्‍तावित भूमि का एवं बारीकी से सभी नक्‍शों का अवलोकन कर तरमीम शुद्धि करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाएं।

रायथल सीएचसी का भी किया निरीक्षण
जिला कलक्‍टर ने रायथल सा‍मुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में पहुंचकर वहां ओपीडी में आये हुए मरीजों से वार्ता कर उन्‍हें मिलने वाली चिकित्‍सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली साथ ही उन्‍होंने निर्देश दिए कि अस्‍पताल में आने वाले सभी मरीजों को चिकित्‍सा विभाग से सं‍बंधित विभिन्‍न जनकल्‍याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्‍ध करवाई जावे। उन्‍होंने दवा वितरण केंद्र से मिलने वाली सभी दवाओं को कागज के लिफाफे में उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए।

जिला कलक्‍टर ने अस्‍पताल परिसर में फैली गंदगी पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्‍यान दिया जावें। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर संस्‍थान प्रभारी की जिम्‍मेदारी तय की जाएगी। उन्‍होंने चिकित्‍सक कक्ष, प्रसव कक्ष, परामर्श कक्ष, एएनसी पंजीकरण में प्रगति बढ़ाने सं‍बंधी दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान जिला कलक्‍टर ने रायथल स्थित तहसील कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने निर्देश दिए कि कार्यालय में पुरानी फाइलों को व्‍यवस्थित रूप से रखा जावें। जनगणना कार्य को गंभीरता के साथ किया जाएं ताकि त्रुटिरहित सूची तैयार की जा सके। इस दौरान कार्यवा‍हक उपखण्‍ड अधिकारी बूंदी बनवारी लाल बैरवां, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डाॅ ओपी सामर, रायथल तहसीलदार नरोत्तम ‍मीणा, विकास अधिकारी बूंदी मनोज जैन, ख्‍यावदा सरपंच महावीर मीणा सहित ग्रामीणजन मौजूद रहें।

जिला कलक्‍टर ने किया चिकित्‍सा संस्‍थानों का औचक निरीक्षण बूंदी, 9 जून। जिला कलक्‍टर हरफूल सिंह यादव ने मंगलवार को बूंदी उपखण्‍ड की ग्राम पंचायत ख्‍यावदा में पहुंचकर नवनिर्मित उपस्‍वास्‍थ्‍य केंद्र का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। जिला कलक्‍टर ने उपस्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में बारीकी के साथ प्रत्‍येक कक्ष का निरीक्षण कर कहा की गर्मीयों के मद्देनजर ओआरएस सहित लू व तापघात के मरीजों के लिए आवश्‍यक सभी दवाओं कि उपलब्‍धता रखी जावें। दवा वितरण केंद्र पर मिलने वाली सभी दवाओं की एक्‍सपायरी डेट जांच ली जावे। उन्‍होंने कहा कि उपस्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में आवश्‍यकतानुसार कार्मिकों की नियुक्ति की जावे। उन्‍होंने जन्‍म प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों की विस्‍तृत समीक्षा करते हुए कहा कि चिकित्‍सा संस्‍थान से ही जन्‍म प्रमाण पत्र समय पर जारी किये जावें। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी। जिला कलक्‍टर ने इस दौरान ग्रामीण जनों की समस्याओं की सुनवाई भी की एवं निर्देश दिए कि बाढ़ पीडिताें को शीघ्र मुआवजा दिलवाने की प्रक्रिया की गति बढ़ाई जावें। बैरवा बस्‍ती में खारे पानी की समस्‍या के समाधान के लिए आवश्‍यक कार्यवाही की जावे। ताकि ग्रामीण जनों को शुद्ध पेयजल उपलब्‍ध हो सके। उन्‍होंने सीएचसी के लिए प्रस्‍तावित भूमि का एवं बारीकी से सभी नक्‍शों का अवलोकन कर तरमीम शुद्धि करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाएं। रायथल सीएचसी का भी किया निरीक्षण जिला कलक्‍टर ने रायथल सा‍मुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में पहुंचकर वहां ओपीडी में आये हुए मरीजों से वार्ता कर उन्‍हें मिलने वाली चिकित्‍सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली साथ ही उन्‍होंने निर्देश दिए कि अस्‍पताल में आने वाले सभी मरीजों को चिकित्‍सा विभाग से सं‍बंधित विभिन्‍न जनकल्‍याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्‍ध करवाई जावे। उन्‍होंने दवा वितरण केंद्र से मिलने वाली सभी दवाओं को कागज के लिफाफे में उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्‍टर ने अस्‍पताल परिसर में फैली गंदगी पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्‍यान दिया जावें। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर संस्‍थान प्रभारी की जिम्‍मेदारी तय की जाएगी। उन्‍होंने चिकित्‍सक कक्ष, प्रसव कक्ष, परामर्श कक्ष, एएनसी पंजीकरण में प्रगति बढ़ाने सं‍बंधी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्‍टर ने रायथल स्थित तहसील कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने निर्देश दिए कि कार्यालय में पुरानी फाइलों को व्‍यवस्थित रूप से रखा जावें। जनगणना कार्य को गंभीरता के साथ किया जाएं ताकि त्रुटिरहित सूची तैयार की जा सके। इस दौरान कार्यवा‍हक उपखण्‍ड अधिकारी बूंदी बनवारी लाल बैरवां, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डाॅ ओपी सामर, रायथल तहसीलदार नरोत्तम ‍मीणा, विकास अधिकारी बूंदी मनोज जैन, ख्‍यावदा सरपंच महावीर मीणा सहित ग्रामीणजन मौजूद रहें।

Keshoraipatan, Bundi | Jun 9, 2026

🚨 कापरेन में दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का एक महीने बाद भी नहीं हुआ खुलासा, आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर सौंपा ज्ञापन, जल्द कार्रवाई की मांग।#Kapren #KaprenNews #BundiNews #BreakingNews #RajasthanNews #CrimeNews #ViralNews #TrendingNews #BundiPolice #RajasthanPolice #LocalNews #HindiNews #PublicProtest #TheftCase #NewsUpdate #NitinBabarJournalist #FacebookReels #ReelsIndia #ViralReel #LatestNews

🚨 कापरेन में दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का एक महीने बाद भी नहीं हुआ खुलासा, आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर सौंपा ज्ञापन, जल्द कार्रवाई की मांग।#Kapren #KaprenNews #BundiNews #BreakingNews #RajasthanNews #CrimeNews #ViralNews #TrendingNews #BundiPolice #RajasthanPolice #LocalNews #HindiNews #PublicProtest #TheftCase #NewsUpdate #NitinBabarJournalist #FacebookReels #ReelsIndia #ViralReel #LatestNews

Keshoraipatan, Bundi | Jun 9, 2026

झपायता गाव का मामला पुलिस की मनमानी - Keshoraipatan News