खिरकिया नगर परिषद ने शनिवार 5 बजे मुख्य मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए एक सूचना जारी की है। यह कदम वाहनों के सुगम आवाजाही और लगातार लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से उठाया गया है।नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी की ओर से जारी सूचना में समस्त दुकानदारों और व्यापारियों को संबोधित किया गया है।