पतरातू: उरीमारी बिरसा में आगजनी और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने टीपीसी संगठन के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया
उरीमारी पुलिस ने टीपीसी संगठन के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें रामगढ़ जिले के बरका सयाल क्षेत्र उरीमारी न्यू बिरसा प्रोजेक्ट में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा एक पेलोडर में आग लगाई गयी थी एवं दूसरे पेलोडर को आग लगाकर क्षतिग्रस्त कर तीन हाइवा का सीसे तोड़ने सहित गोलीबारी की घटना कारित की गई और टीपीसी नाम से एक पर्चा फेंका गया था