पन्ना: भसूडा शासकीय विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर, छात्र-छात्राओं ने लिया योग व औषधीय पौधों की जानकारी का लाभ
Panna, Panna | Oct 24, 2024 मध्यप्रदेश आयुष विभाग के निर्देशन में 24 अक्टूबर 2024 को धन्वंतरि जयंती के अवसर पर भसूडा शासकीय माध्यमिक विद्यालय में "विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद" विषय पर एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में छात्रों को आयुर्वेदिक दिनचर्या, औषधीय पौधों, और योग के महत्व पर जानकारी दी गई।