पन्ना: फर्जी शिकायत के विरोध में ग्राम सिद्धपुर के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को कार्यालय में सौंपा आवेदन
Panna, Panna | Oct 24, 2024 जिले के धरमपुर थाना अंतर्गत ग्राम सिद्धपुर के अंगद त्रिपाठी ने गांव के लगभग आधा सैकड़ा लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पन्ना पहुंचकर गांव के पंकज अहिरवार पर फर्जी शिकायत कर बेवजह परेशान करने के आरोप लगाए हैं। अंगद त्रिपाठी ने बताया कि कुछ समय पूर्व पंकज अहिरवार के द्वारा उसकी फर्जी शिकायत दर्ज करवाई गई थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।