पन्ना: ग्राम बड़ोखर की निवासी ने वकील पति पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए, पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
Panna, Panna | Oct 24, 2024 पन्ना जिले के अमानगंज थाना अंतर्गत ग्राम बड़ोखर की रहने वाली श्रीमती सुधा सिंह परमार ने पुलिस अधीक्षक पन्ना को शिकायती आवेदन सौंपा है। उन्होंने अपने वकील पति पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। सुधा का कहना है कि उनका विवाह 2013 में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था और कुछ समय तक सब कुछ ठीक था।