घाघरा: घाघरा प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया
Ghaghra, Gumla | Dec 28, 2025 कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर घाघरा प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों, बीएलए एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने घर-आंगन में पार्टी का झंडा फहराया गया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष आदित्य भगत के नेतृत्व में घाघरा जग बगीचा स्थित युवा बिशनपुर विधानसभा अध्यक्ष दिलबहार अंसारी के आवास पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।