मुरैना नगर: मुरैना शहर में आज 3 फीडर 4 घंटे रहेंगे बंद,उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से बढ़ेगी परेशानी,इन इलाकों में रहेगा असर।
मुरैना शहर में आज रविवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक एमएस सिटी, गांधी कॉलोनी और कोर्ट 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 33 केवी लाइन पर कंडक्टर स्ट्रिंगिंग कार्य के चलते शटडाउन लिया गया है।उमस भरी गर्मी में प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को परेशानी होगी।बिजली विभाग ने जरूरी काम पहले निपटाने और समय में बदलाव संभव होने की जानकारी दी है।