आयुक्त ने किया विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक
=================
राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा, लक्ष्य प्राप्ति हेतु विभागों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
==================
दाखिल खारिज का स- समय निष्पादन न होने पर अंचल अधिकारी पर सेवा अधिकार अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई:आयुक्त
================
वन एवं सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें अधिकारी: उपायुक्त
==================
हजारीबाग: आज हजारीबाग जिले के विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभाकक्ष, हजारीबाग में आयोजित की गई। श्री विजय कुमार गुप्ता, प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग, ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा की जनकल्याणकारी कार्यों के लिए राजस्व में वृद्धि आवश्यक है। इसके समूचित संकलन के लिए अपनी समस्त विभागीय शक्तियों का प्र�