आयुक्त की हाई-लेवल बैठक में कड़े तेवर: राजस्व वसूली में लापरवाही पर नपेंगे अफसर, लंबित दाखिल-खारिज होने पर अंचलाधिकारियों पर गिरेगी गाज
समाहरणालय में विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिया वन और सरकारी भूमि को हर हाल में अतिक्रमणमुक्त करने का सख्त निर्देश
हजारीबाग समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के विभिन्न सरकारी विभागों के राजस्व संग्रहण (Revenue Collection) से संबंधित एक बेहद महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस हाई-लेवल बैठक की अध्यक्षता उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए आयुक्त ने दो टूक शब्दों में कहा कि जन-कल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए सरकारी राजस्व में वृद्धि करना बेहद आवश्यक है। इसके समुचित संकलन के लिए सभी अधिकारी अपनी विभागीय शक्तियों का पूरा प्रयोग करें और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य आधारित राजस्व की प्राप्ति हर हाल