कोनार डैम विस्थापितों ने हजारीबाग समाहरणालय में दी दस्तक: सात दशकों के बाद जगी न्याय की उम्मीद, अंचल अधिकारी के समर्थन में उतरे २७ गांवों के रैयत
दिशा की बैठक में सीओ नित्यानंद दास के तबादले की मांग से भड़के ग्रामीण, कहा— स्थानांतरण हुआ तो बाधित हो जाएगा जमीन का दाखिल-खारिज
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोनार डैम निर्माण से प्रभावित करीब २७ गांवों के सैकड़ों विस्थापित ग्रामीणों ने एकजुट होकर जिला समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय का रुख किया है। वर्षों से अपनी बुनियादी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे इन विस्थापितों ने उपायुक्त (डीसी) से मुलाकात कर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु एक न्यायसंगत गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि कोनार डैम के निर्माण के समय कई मौजा के रैयतों को अपनी पुश्तैनी जमीन से विस्थापित होना पड़ा था। उस समय उन्हें पुनर्वास की सुविधा तो मुहैया करा दी गई थी, परंतु दुखद बात यह है कि सात दश